खुशी


फूलों से खुशबु मिले
सूरज से रौशनी
दिल में धड़कती रहे धड़कन
जीवन में रहे सदा खुशी
जो बीता सो बीत गया
न रहे अब मायूसी
लौट कर आयेगी फिर बहारे
आँखों से छलकेगी खुशी
हो चाहे कितना दर्द दिल में
उसे कम कर दे बस एक खुशी
कौन जाने कितना गम
और कितनी है खुशी
सोचा मैंने बहुत पर न जाना
किसने बनाया तुझे खुशी
रहो सबके जीवन में बनके किस्मत
बस ये चाहत है खुशी ||

Comments

Popular posts from this blog