एहसास
जब आई तुम मेरी जिन्दगी में
तो प्यार का एहसास हुआ मुझे
तुम बिन हूँ मैं अधूरा
इसका भी एहसास है मुझे
मगर मैं क्या करू तेरे साथ जुड़ी
औरों की खुशी का एहसास है मुझे
जैसे जैसे फिसल रहा है वक़्त
तुझे खोने का एहसास है मुझे
दिल मैं तुम्हारे है जो बात
उस बात का एहसास है मुझे
कितना मजबूर हूँ आज मैं
क्या इसका एहसास है तुम्हें
हाँ इस बात की ख़ुशी है मुझे
की मेरे सुख दुःख का एहसास है तुम्हें
ये सज़ा है मेरी या है नसीब मेरा
इसका पता नहीं है मुझे
हमारी चाहत एक होगी एक दिन
इसका यक़ीन है मुझे ||
तो प्यार का एहसास हुआ मुझे
तुम बिन हूँ मैं अधूरा
इसका भी एहसास है मुझे
मगर मैं क्या करू तेरे साथ जुड़ी
औरों की खुशी का एहसास है मुझे
जैसे जैसे फिसल रहा है वक़्त
तुझे खोने का एहसास है मुझे
दिल मैं तुम्हारे है जो बात
उस बात का एहसास है मुझे
कितना मजबूर हूँ आज मैं
क्या इसका एहसास है तुम्हें
हाँ इस बात की ख़ुशी है मुझे
की मेरे सुख दुःख का एहसास है तुम्हें
ये सज़ा है मेरी या है नसीब मेरा
इसका पता नहीं है मुझे
हमारी चाहत एक होगी एक दिन
इसका यक़ीन है मुझे ||
Comments
Post a Comment