Posts

Showing posts from November, 2017
लिखने बैठे थे अपनी किस्मत   लिखने बैठे थे अपनी किस्मत पेन मैं स्याही नहीं थी होठो पर थी हंसी लेकिन दिल में ख़ुशी नहीं थी हम पर लगे कई इल्ज़ाम पर हमें कोई शिकायत नहीं थी हम लिए बैठे थे दिल में दर्द मगर माथे पर शिकन भी नहीं थी सामने बैठे थे वो हंस रहे थे हम पर जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी सोचा उनसे कहें दे की कितना प्यार करते हैं उनसे बस इतना भी कहे नहीं पाये हम खायी नहीं हमने वो कसमें जिन्हें निभा नहीं सकते थे हम हमने कर दिया उन्हें नाराज़ जिनको बहुत चाहते है हम खा सकते थे हम वो कसमें पर उन्हें धोखा नहीं दे सकते थे हम उन्हें दिला सके अपने प्यार पर यकी बस इतना सा भी नहीं कर पाये हम हमें हैं पर इतना यकी की कभी एक दूसरे को समझ पाएंगे हम रहें वो जीवन भर ख़ुश बस यही चाहेंगे हम || 
याद  हर पल हर लम्हा तुम्हारी याद सताती हैं जाने कब तुम आ जाओ ये उम्मीद जगाती हैं तुम्हारी जुदाई में ये दिन अब सदियों से लगते हैं तुमसे हो जाये मुलाकात बस यही दुआ करते हैं जाने कब आएगी वो घड़ी जब हम एक हो जाएंगे हमारी महकती जिन्दगी में नए रंग भर जाएंगे तुमको हम याद नहीं करते अक्सर तुम कहती हो मेरे दिल में देखो तो इसमें तुम ही रहती हो आये कितनी भी मुश्किलें साथ न हम छोड़ेगे सुख - दुःख हो या हो गम मिलकर हम बाटेंगे ||