लिखने बैठे थे अपनी किस्मत  


लिखने बैठे थे अपनी किस्मत
पेन मैं स्याही नहीं थी
होठो पर थी हंसी
लेकिन दिल में ख़ुशी नहीं थी
हम पर लगे कई इल्ज़ाम
पर हमें कोई शिकायत नहीं थी
हम लिए बैठे थे दिल में दर्द
मगर माथे पर शिकन भी नहीं थी
सामने बैठे थे वो हंस रहे थे हम पर
जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी
सोचा उनसे कहें दे की
कितना प्यार करते हैं उनसे
बस इतना भी कहे नहीं पाये हम
खायी नहीं हमने वो कसमें
जिन्हें निभा नहीं सकते थे हम
हमने कर दिया उन्हें नाराज़
जिनको बहुत चाहते है हम
खा सकते थे हम वो कसमें
पर उन्हें धोखा नहीं दे सकते थे हम
उन्हें दिला सके अपने प्यार पर यकी
बस इतना सा भी नहीं कर पाये हम
हमें हैं पर इतना यकी की
कभी एक दूसरे को समझ पाएंगे हम
रहें वो जीवन भर ख़ुश
बस यही चाहेंगे हम || 

Comments

Popular posts from this blog