लिखने बैठे थे अपनी किस्मत लिखने बैठे थे अपनी किस्मत पेन मैं स्याही नहीं थी होठो पर थी हंसी लेकिन दिल में ख़ुशी नहीं थी हम पर लगे कई इल्ज़ाम पर हमें कोई शिकायत नहीं थी हम लिए बैठे थे दिल में दर्द मगर माथे पर शिकन भी नहीं थी सामने बैठे थे वो हंस रहे थे हम पर जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी सोचा उनसे कहें दे की कितना प्यार करते हैं उनसे बस इतना भी कहे नहीं पाये हम खायी नहीं हमने वो कसमें जिन्हें निभा नहीं सकते थे हम हमने कर दिया उन्हें नाराज़ जिनको बहुत चाहते है हम खा सकते थे हम वो कसमें पर उन्हें धोखा नहीं दे सकते थे हम उन्हें दिला सके अपने प्यार पर यकी बस इतना सा भी नहीं कर पाये हम हमें हैं पर इतना यकी की कभी एक दूसरे को समझ पाएंगे हम रहें वो जीवन भर ख़ुश बस यही चाहेंगे हम ||
Posts
Showing posts from 2017
- Get link
- X
- Other Apps
याद हर पल हर लम्हा तुम्हारी याद सताती हैं जाने कब तुम आ जाओ ये उम्मीद जगाती हैं तुम्हारी जुदाई में ये दिन अब सदियों से लगते हैं तुमसे हो जाये मुलाकात बस यही दुआ करते हैं जाने कब आएगी वो घड़ी जब हम एक हो जाएंगे हमारी महकती जिन्दगी में नए रंग भर जाएंगे तुमको हम याद नहीं करते अक्सर तुम कहती हो मेरे दिल में देखो तो इसमें तुम ही रहती हो आये कितनी भी मुश्किलें साथ न हम छोड़ेगे सुख - दुःख हो या हो गम मिलकर हम बाटेंगे ||
- Get link
- X
- Other Apps
दोनों हाथ खाली थे जब मैं आया दुनिया में दोनों हाथ खाली थे फिर चला में कदमों पर दिल में लिये नई उमंगें पर दोनों हाथ खाली थे आये हम लड़कपन में आखों सपने कई लेकर पर दोनों हाथ खाली थे लड़कपन बीता आयी जवानी सोचा कुछ हसरतो को करें पूरा पर दोनों हाथ खाली थे हुई कुछ हसरते पूरी पर कुछ हमने खो दिया तब भी दोनों हाथ खाली थे जवानी बीती आया बुढ़ापा साथ था संग सब का पर फिर भी दोनों हाथ खाली थे पूरी ज़िन्दगी बीत गई मौत में समां गई जाने किसके पीछे दौड़े हम जब दोनों हाथ खाली थे ||
- Get link
- X
- Other Apps
खुशी फूलों से खुशबु मिले सूरज से रौशनी दिल में धड़कती रहे धड़कन जीवन में रहे सदा खुशी जो बीता सो बीत गया न रहे अब मायूसी लौट कर आयेगी फिर बहारे आँखों से छलकेगी खुशी हो चाहे कितना दर्द दिल में उसे कम कर दे बस एक खुशी कौन जाने कितना गम और कितनी है खुशी सोचा मैंने बहुत पर न जाना किसने बनाया तुझे खुशी रहो सबके जीवन में बनके किस्मत बस ये चाहत है खुशी ||
- Get link
- X
- Other Apps
एहसास जब आई तुम मेरी जिन्दगी में तो प्यार का एहसास हुआ मुझे तुम बिन हूँ मैं अधूरा इसका भी एहसास है मुझे मगर मैं क्या करू तेरे साथ जुड़ी औरों की खुशी का एहसास है मुझे जैसे जैसे फिसल रहा है वक़्त तुझे खोने का एहसास है मुझे दिल मैं तुम्हारे है जो बात उस बात का एहसास है मुझे कितना मजबूर हूँ आज मैं क्या इसका एहसास है तुम्हें हाँ इस बात की ख़ुशी है मुझे की मेरे सुख दुःख का एहसास है तुम्हें ये सज़ा है मेरी या है नसीब मेरा इसका पता नहीं है मुझे हमारी चाहत एक होगी एक दिन इसका यक़ीन है मुझे ||