दोनों हाथ खाली थे जब मैं आया दुनिया में दोनों हाथ खाली थे फिर चला में कदमों पर दिल में लिये नई उमंगें पर दोनों हाथ खाली थे आये हम लड़कपन में आखों सपने कई लेकर पर दोनों हाथ खाली थे लड़कपन बीता आयी जवानी सोचा कुछ हसरतो को करें पूरा पर दोनों हाथ खाली थे हुई कुछ हसरते पूरी पर कुछ हमने खो दिया तब भी दोनों हाथ खाली थे जवानी बीती आया बुढ़ापा साथ था संग सब का पर फिर भी दोनों हाथ खाली थे पूरी ज़िन्दगी बीत गई मौत में समां गई जाने किसके पीछे दौड़े हम जब दोनों हाथ खाली थे ||
Posts
Showing posts from July, 2017
- Get link
- X
- Other Apps
खुशी फूलों से खुशबु मिले सूरज से रौशनी दिल में धड़कती रहे धड़कन जीवन में रहे सदा खुशी जो बीता सो बीत गया न रहे अब मायूसी लौट कर आयेगी फिर बहारे आँखों से छलकेगी खुशी हो चाहे कितना दर्द दिल में उसे कम कर दे बस एक खुशी कौन जाने कितना गम और कितनी है खुशी सोचा मैंने बहुत पर न जाना किसने बनाया तुझे खुशी रहो सबके जीवन में बनके किस्मत बस ये चाहत है खुशी ||