Posts

लिखने बैठे थे अपनी किस्मत   लिखने बैठे थे अपनी किस्मत पेन मैं स्याही नहीं थी होठो पर थी हंसी लेकिन दिल में ख़ुशी नहीं थी हम पर लगे कई इल्ज़ाम पर हमें कोई शिकायत नहीं थी हम लिए बैठे थे दिल में दर्द मगर माथे पर शिकन भी नहीं थी सामने बैठे थे वो हंस रहे थे हम पर जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी सोचा उनसे कहें दे की कितना प्यार करते हैं उनसे बस इतना भी कहे नहीं पाये हम खायी नहीं हमने वो कसमें जिन्हें निभा नहीं सकते थे हम हमने कर दिया उन्हें नाराज़ जिनको बहुत चाहते है हम खा सकते थे हम वो कसमें पर उन्हें धोखा नहीं दे सकते थे हम उन्हें दिला सके अपने प्यार पर यकी बस इतना सा भी नहीं कर पाये हम हमें हैं पर इतना यकी की कभी एक दूसरे को समझ पाएंगे हम रहें वो जीवन भर ख़ुश बस यही चाहेंगे हम || 
याद  हर पल हर लम्हा तुम्हारी याद सताती हैं जाने कब तुम आ जाओ ये उम्मीद जगाती हैं तुम्हारी जुदाई में ये दिन अब सदियों से लगते हैं तुमसे हो जाये मुलाकात बस यही दुआ करते हैं जाने कब आएगी वो घड़ी जब हम एक हो जाएंगे हमारी महकती जिन्दगी में नए रंग भर जाएंगे तुमको हम याद नहीं करते अक्सर तुम कहती हो मेरे दिल में देखो तो इसमें तुम ही रहती हो आये कितनी भी मुश्किलें साथ न हम छोड़ेगे सुख - दुःख हो या हो गम मिलकर हम बाटेंगे || 
दोनों हाथ खाली थे  जब मैं आया दुनिया में दोनों हाथ खाली थे फिर चला में कदमों पर दिल में लिये नई उमंगें पर दोनों हाथ खाली थे आये हम लड़कपन में आखों सपने कई लेकर पर दोनों हाथ खाली थे लड़कपन बीता आयी जवानी सोचा कुछ हसरतो को करें पूरा पर दोनों हाथ खाली थे हुई कुछ हसरते पूरी पर कुछ हमने खो दिया तब भी दोनों हाथ खाली थे जवानी बीती आया बुढ़ापा साथ था संग सब का पर फिर भी दोनों हाथ खाली थे पूरी ज़िन्दगी बीत गई मौत में समां गई जाने किसके पीछे दौड़े हम जब दोनों हाथ खाली थे ||
खुशी फूलों से खुशबु मिले सूरज से रौशनी दिल में धड़कती रहे धड़कन जीवन में रहे सदा खुशी जो बीता सो बीत गया न रहे अब मायूसी लौट कर आयेगी फिर बहारे आँखों से छलकेगी खुशी हो चाहे कितना दर्द दिल में उसे कम कर दे बस एक खुशी कौन जाने कितना गम और कितनी है खुशी सोचा मैंने बहुत पर न जाना किसने बनाया तुझे खुशी रहो सबके जीवन में बनके किस्मत बस ये चाहत है खुशी ||
एहसास जब आई तुम मेरी जिन्दगी में तो प्यार का एहसास हुआ मुझे तुम बिन हूँ मैं अधूरा इसका भी एहसास है मुझे मगर मैं  क्या करू तेरे साथ जुड़ी औरों की खुशी का एहसास है मुझे जैसे जैसे फिसल रहा है वक़्त तुझे खोने का एहसास है मुझे दिल मैं तुम्हारे है जो बात उस बात का एहसास है मुझे कितना मजबूर हूँ आज मैं क्या इसका एहसास है तुम्हें हाँ इस बात की ख़ुशी है मुझे की मेरे सुख दुःख का एहसास है तुम्हें ये सज़ा है मेरी या है नसीब मेरा इसका पता नहीं है मुझे हमारी चाहत एक होगी एक दिन इसका यक़ीन है मुझे ||