याद 


हर पल हर लम्हा
तुम्हारी याद सताती हैं
जाने कब तुम आ जाओ
ये उम्मीद जगाती हैं
तुम्हारी जुदाई में ये दिन
अब सदियों से लगते हैं
तुमसे हो जाये मुलाकात
बस यही दुआ करते हैं
जाने कब आएगी वो घड़ी
जब हम एक हो जाएंगे
हमारी महकती जिन्दगी में
नए रंग भर जाएंगे
तुमको हम याद नहीं करते
अक्सर तुम कहती हो
मेरे दिल में देखो तो
इसमें तुम ही रहती हो
आये कितनी भी मुश्किलें
साथ न हम छोड़ेगे
सुख - दुःख हो या हो गम
मिलकर हम बाटेंगे || 

Comments

Popular posts from this blog